फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने दुकानों पर छापे मारे, खाद्य पदार्थों के 12 नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने होली के मद्देनजर सोमवार को लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र, मोहम्मदी व गोला नगर पालिका, मितौली तहसील क्षेत्र में छापा मार अभियान चलाया। इस दौरान दूध, बेसन, कचरी, नमकीन, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, जीरा, मैदा व लौंज सहित कुल 12 नमूने भरे।
विज्ञापन

संकटा देवी बाजार में दूषित 30 किग्रा मिठाई नष्ट कराई गई। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 31 नमूने भरे गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, अनूप सिंह, प्रीती वर्मा, आदित्य वर्मा, कुलदीप कुमार दीक्षित, विवेक कुमार वर्मा व जावेद अख्तर सिद्दीकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें