फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टैक्सी स्टैंड से मुक्त कराई गई भूमि पर लगेगी फल मंडी

विज्ञापन
कार्रवाई वाले स्था पर छाया सन्नाटा।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा, कुछ खोखे वाले दुकानदार ही आए नजर
विज्ञापन

टैक्सी चालकों ने राजापुर से बैठाईं सवारियां, शहर वालों को मिली जाम से निजाद
लखीमपुर खीरी। शहर में बृहस्पतिवार को अवैध टैक्सी और बस स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को उन स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ खोखे वाले दुकानदार ही नजर आए, जबकि टैक्सी चालकों ने राजापुर चौराहे से सवारियों को बैठाकर मंजिल तय की।
नगर पालिका क्षेत्र में एक भी वैध पार्किंग न होने के कारण सभी टैक्सी स्टैंड अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे, जिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शिकंजा कस गया है। पहले दिन ही 31 टैक्सियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने से दूसरे दिन एक भी टैक्सी स्टैंड के आसपास नजर नहीं आई। इससे जीआईसी चौराहा पर लोगों को भीड़-जाम की समस्या से राहत मिली है। वहीं दूर-दराज से शहर आने वाले यात्रियों के लिए थोड़ी परेशानी भी बढ़ गई है, क्योंकि टैक्सी ने शहर के अंदर स्टैंड बनाया हुआ था। अब करीब डेढ़ किलोमीटर पहले यात्रियों को उतरना पड़ रहा है, जिसके बाद वह ई-रिक्शा से शहर आते हैं। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त किराए का बोझ बढ़ा है। वहीं शहर को जाम की समस्या से निजात भी मिली है। खाली कराई गई भूमि पर फिर से अतिक्रमण न हो, जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने खाली कराई भूमि पर सब्जी-फल मंडी लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोबारा अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने देंगे। इसके लिए उस भूमि पर फल-सब्जी के कारोबारियों को जगह दी जाएगी। शहर में फल-सब्जी के ठेले जगह-जगह फेरी नहीं लगा सकेंगे, जिससे बाजार में लगने वाली भीड़ व अनावश्यक जाम से राहत मिलेगी।
- राजेश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें