फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर मंगलवार से चलेंगी चारों ट्रेनें, यात्रियों को होगी सहूलियत

Mon, 14 Oct 2024 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर दोबारा रेल संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार को इस रूट पर चारों ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
मैलानी जंक्शन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलमार्ग पर मंगलवार से सभी चारों ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगीं। जबकि द्विसाप्ताहिक मैलानी-बिछिया पैसेंजर भी निर्धारित दिनों में चलेगी। रेल संचालन होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश और बाढ़ के पानी के तेज बहाव से मैलानी-नानपारा रेलमार्ग के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलपथ का मैटेरियल बह जाने से 60-70 मीटर की दूरी में रेल पटरी हवा में झूल गई थी। इस कारण आठ जुलाई से इस मार्ग पर रेलों का आवागमन ठप चल रहा था। 

रेलपथ की बहाली के बाद शनिवार की देर शाम रेल संचालन के लिए फिट घोषित होने के बाद रविवार को मैलानी से नानपारा के लिए एक गाड़ी रवाना की गई। सोमवार को मैलानी से दोनों ट्रेनें नानपारा के लिए रवाना हुईं, जबकि नानपारा से एक गाड़ी मैलानी आई।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से मैलानी-नानपारा-मैलानी के बीच संचालित चारों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगीं और शनिवार, रविवार को संचालित होने वाली द्विसाप्ताहिक मैलानी-बिछिया-मैलानी पैसेंजर भी निर्धारित समय से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें