पलिया पुलिस द्वारा महिला के पास से बरामद किया गया माल। स्रोत पुलिस
पलियाकलां। पुलिस ने एक महिला को 20 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही भारतीय व नेपाली मुद्रा और लाखों के आभूषण भी महिला के पास से बरामद हुए हैं। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शहर के एक मोहल्ला स्थित कमरे में किराए पर रह रही महिला के यहां छापा मारा। महिला के कमरे की तलाशी लेने पर 450 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। महिला के पास से एक लाख 32 हजार रुपये की नेपाली व 90 हजार 633 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
इसके अलावा सोने और चांदी के करीब तीन लाख रुपये कीमत से अधिक के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला के पास चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। महिला ने अपना नाम कैलाश कौर पत्नी गुरमीत सिंह पुत्री परमजीत सिंह, हाल पता मोहल्ला रंगरेजान प्रथम, स्थायी पता मंझरा पूरब थाना पढुआ बताया है।
महिला से पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान किया गया। उधर, अभी कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां पर मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है, लेकिन उनपर भी पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है।
पलिया पुलिस द्वारा महिला के पास से बरामद किया गया माल। स्रोत पुलिस