फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर महिला अस्पताल में चार परिवारों में गूंजी किलकारी

विज्ञापन
महिला अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
रात 12 बजे से सुबह 9:30 बजे तक हुई डिलीवरी
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन संतान पाकर खुश हुए दंपती
लखीमपुर खीरी। नववर्ष-2022 के आगमन पर चार परिवारों के घर किलकारियां गूंजी हैं। नए साल के पहले दिन शनिवार की रात 12 बजे से सुबह नौ बजे तक महिला अस्पताल में चार बच्चों का जन्म हुआ। दो परिवारों में पुत्र और दो के घर लक्ष्मी जी पैदा हुईं। अभिभावकों का कहना था कि जो सपने उन्होंने अपनी जिंदगी में संजोए थे, अब उन्हें बच्चों को उच्चशिक्षा दिलाकर पूरा करेंगे।
खेतोसा गांव निवासी सीमा देवी पत्नी मुलायम सिंह की डिलीवरी सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर हुई। सीमा ने पुत्र को जन्म दिया। नववर्ष पर सूर्योदय के समय पुत्र प्राप्ति को लेकर पूरा परिवार उत्साहित है। मुड़िया खेड़ा निवासी रहीसुन पत्नी गुलफाम ने रात तीन बजे लड़की को जन्म दिया है। नए साल की बेला पर पुत्री के जन्म से परिवार वाले बेहद खुश है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में ढूसर गांव निवासी शबीना पत्नी इरशाद ने एक बजकर 45 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया। वर्ष 2022 की शुरूआत होने के बाद बेटे के रूप में आई खुशी को लेकर परिवार उत्साहित है।
विज्ञापन

मोहल्ला निर्मलनगर निवासी लक्ष्मी पत्नी आकाश की डिलीवरी सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर हुई। नए वर्ष के पहले दिन लक्ष्मी रूपी कन्या की प्राप्ति से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें