फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: यूरिया मिलाकर बनाते थे कच्ची शराब, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 600 लीटर लहन किया नष्ट

Thu, 01 May 2025 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में कुछ लोग यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाने का अवैध धंधा कर रहे थे। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने यूरिया मिश्रित कच्ची शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो सौ दस लीटर शराब, शराब बनाने के उपकरण और एक बाइक भी बरामद हुई है। मौके पर मिला कुल छह सौ लीटर लहन नष्ट किया गया।

विज्ञापन


एसओ निराला तिवारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब की रोकथाम को चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र कुमार निवासी ककराही, कमल सिंह, सोनू निवासी सुवाबोझ कॉलोनी, जमुना प्रसाद निवासी ग्राम सरईया नवदिया थाना खुटार जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 210 लीटर यूरिया मिश्रित कच्ची शराब, एक किलो आठ सौ ग्राम यूरिया, शराब बनाने के उपकरण और एक हीरो बाइक बरामद हुई है। 

उन्होंने बताया कि ये सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनमें से धर्मेंद्र कुमार पर थाना मैलानी में वन और आबकारी अधिनियम के 13, कमल सिंह पर गुंडागर्दी और आबकारी अधिनियम सहित चार, सानू पर आबकारी अधिनियम के सात और जमुना प्रसाद पर थाना खुटार में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें