फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ: लखीमपुर खीरी के धौरहरा में 45 दिनों से थी दहशत, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Wed, 09 Oct 2024 10:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने 45 दिन तक ऑपरेशन तेंदुआ चलाया, जिसमें बुधवार को सफलता मिली। इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। 
विज्ञापन
पिंजरे में बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में धौरहरा वन रेंज के ग्रंट और धूसाखुर्द घोसियाना सहित धौरहरा कस्बे के पास तक चहलकदमी करने वाला तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

 
धौरहरा वन रेंज के दुघट्टा धौरहरा, सुजईकुंड़ा और धूसाखुर्द घोसियाना सहित क्षेत्र में छुट्टा पशुओं और कुत्तों का शिकार करने वाला तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। वन विभाग तेंदुआ की लोकेशन के आधार पर अलग-अलग जगहों पर पिंजरे और नाइट विजन कैमरे लगा रहा था। 

वन विभाग ने 45 दिन तक ऑपरेशन तेंदुआ चलाया। जोगी बाबा स्थान धौरहरा के पास खेत में चार दिन पहले लगाए गए पिजरे में तेंदुआ कैद हो गया। पकड़े गया तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र करीब तीन वर्ष है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा 
क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 45 दिनों से ऑपरेशन तेंदुआ चल रहा था। तेंदुए की चहलकदमी के आधार पर पिंजरों की जगह बदली जाती थी। बुधवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

बता दें कि बीते तीन माह पहले तेंदुआ ने धूसाखुर्द घोसियाना में किसानों के पशुओं का शिकार कर दहशत फैला दी थी। तब से वह लगातार इलाके में देखा जा रहा था। तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें