फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हाईवे पर खड़े टैंकर में पीछे से टकराई निजी बस, 15 तीर्थयात्री घायल, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

Wed, 09 Oct 2024 08:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पूर्णागिरि धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस खुटार थाने की सीमा पार करते ही किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसा मंगलवार रात को करीब 10 बजे हुआ। इसमें 15 तीर्थयात्री घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन
पुलिस सहायता केंद्र के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में लखनऊ के तीर्थयात्रियों की बस खुटार से पांच किमी दूर लखीमपुर खीरी की सीमा पर खड़े एक टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे में 15 तीर्थयात्री घायल हो गए। बाद में बस सवार लोगों ने चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने उसे बमुश्किल पुलिस सहायता केंद्र में बंदकर बचाया। मौके पर गोला, मैलानी और खुटार थाने की पुलिस ने पहुंचकर यात्रियों को बमुश्किल मौके से हटाया।

विज्ञापन


लखनऊ के रहने वाले लोग तीन बसों से उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम गए थे। मंगलवार रात तीनों बसें पूर्णागिरि से लौट रहीं थीं और उन्हें नैमिषारण्य जाना था। मंगलवार रात लगभग दस बजे खुटार थाने की सीमा पार करते ही एक बस रोड किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। इस बीच पीछे से तीर्थयात्रियों की दो और बसें भी मौके पहुंच गईं। यात्रियों ने टकराने वाली बस के चालक राजाजीपुरम, लखनऊ के जितेंद्र कुमार को पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने भीड़ से चालक को बचाया 
पास ही मैलानी की टेढ़वा पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने बस चालक को बमुश्किल बचाकर सहायता केंद्र के अंदर बंद कर दिया। इस पर यात्रियों ने केंद्र के अंदर भी चालक को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पाकर मैलानी, गोला और खुटार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बचाया। यात्रियों को सख्त हिदायत देकर बसों में बिठाया गया। बाद में चालक को पुलिस ने मैलानी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल 
हादसे में लखनऊ के बंगला बाजार निवासी नरेश की पत्नी मंजू, मोहनलालगंज निवासी रसीते, विनोद की पत्नी ऊषा देवी और आठ वर्षीय पुत्र सनी, मोहनलालगंज निवासी कल्लू, कीरत, शिवकली, सुशीला देवी, कल्लू की पुत्री जावित्री को खुटार सीएचसी लाया गया। मामूली घायल छह यात्रियों ने सीएचसी जाने से इन्कार कर दिया। सीएचसी पर यात्रियों का उपचार चल रहा है। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।

वन बैरियर पर अवैध वसूली की चर्चा
यात्रियों ने अनुसार कठिना पुल के दूसरी ओर लखीमपुर क्षेत्र में वन विभाग के बैरियर पर मौरंग, बजरी भरे ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही थी। रात में रोजाना हाईवे पर ड्रम रखकर आवागमन को वन-वे कर दिया जाता है। इस कारण मौके पर कई वाहन रोड पर ही खड़े थे। टैंकर भी ट्रकों के पीछे खड़ा था, जिससे बस टैंकर से टकरा गई। हादसे के बाद सभी ट्रकों को आनन फानन मौके से हटवा दिया गया। वनकर्मियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वन उपज की जांच की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें