फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादियों में बढ़ा फ्लावर डेकोरेशन का काम, कामगार खुश

Thu, 20 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संकटा देवी चौराहे पर सजी फूलों की दुकान। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विवाह समारोह में सबसे अधिक मांग फ्लावर डेकोरेशन की बनी हुई है। यही कारण है कि बाजार में फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले कारीगर बढ़े हैं।
विज्ञापन

बाजार में दूल्हे की कार सजाने के लिए 10 से 12 हजार रुपये तक की विभिन्न वैराइटी उपलब्ध हैं, जिनमें ताजे गुलाब, ऑर्किड, रजनीगंधा और थीम-बेस्ड आर्टिफिशियल फूलों की डिमांड सबसे ज्यादा है। कई परिवार अपनी पसंद के अनुसार कार की थीम चुनते हैं, जिसमें कलर कॉम्बिनेशन से लेकर फ्लावर आर्क और लाइटिंग तक की विशेष व्यवस्था की जाती है। कई दुकानों पर बुकिंग एक सप्ताह पहले से ही फुल हो चुकी है।
कामगार बताते हैं कि शादी के इस सीजन में उनका कारोबार लगभग दोगुना हो जाता है। सुबह से देर रात तक ऑर्डर पूरे करने में जुटे रहने के बावजूद उनके चेहरों पर खुशी देखने लायक होती है।
विज्ञापन

फ्लावर डेकोरेटर परमजीत सैनी ने बताया कि इस बार खासकर आर्टिफिशियल और ताजे फूलों का मिश्रण सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इससे गाड़ी न केवल आकर्षक दिखती है बल्कि तस्वीरों में भी बेहद सुंदर नजर आती है।
विज्ञापन

-
इन रेंटों में उपलब्ध है फूल और बुकें
बुकें- 150 से शुरू होकर 1000 रुपये
गुलाब सिंगल- 10 से लेकर 30 रुपये तक
गेंदा- 60 से लेकर 90 रुपये किलो तक
गाड़ी सजी-500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक
जिप्सो- 300 रुपये बंडल प्रति पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें