गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक कुंभी गोला मुख्यालय पर हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ के विकास कार्यों योजना तय की गई।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है।
विधायक ने गांवों विकास में सरकार की तमाम योजनाओं पर बात की। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर नौ प्याऊ, तीन सामुदायिक शौचालय, 175 हाईमास्ट लाइट, पुलिया, नाला नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित चार करोड़ की कार्य योजना तैयार की है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करने का लक्ष्य है। बैठक को बीडीओ आत्म प्रकाश रस्तोगी ने भी संबोधित किया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत अवनीश त्रिपाठी, ऋषिकेश पटेल, राजेश गिरि, मुकेश गुप्ता, अभिराज सिंह, विजेंद्र वर्मा, नवीन वर्मा, राम सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।