फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

Sun, 03 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो मझगईं।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- पानी की टंकी से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
गंगापुरवा में अचानक लगी आग से पांच घर जलकर राख हो गए। इसमें हजारों रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। इन परिवारों को अब खाना बदोशी का जीवन जीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गंगापुरवा गांव के अधिकांश लोग खेतों पर काम करने और जंगल जलौनी लकड़ी बीनने गए थे। तभी करीब 10 बजे अचानक काशीराम का घर धूं-धूं कर जलने लगा और पुरवाईया हवा के चलते देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर फकीरा, कश्मीर, निरंजन, छोटेलाल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक कुछ लोग कुछ समझ पाते पांचों घर जलकर राख हो गए। गांव में लगी पानी की टंकी से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और अन्य घरों को जलने से बचाया। अगर ग्रामीण आग पर काबू नहीं पाते तो पूरा गांव जलकर राख हो जाता। चौकी इंचार्ज रिशीदेव सिंह, प्रधानपति नरेंद्र राना, बसपा नेता रहीश खां, नीरज नाग, पूर्व प्रधान अमरनाथ ने अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधाया और जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें