फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद बैंक खुले तो उमड़े लोग

Thu, 13 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सभी एटीएम पर धन निकासी को लगी कतार
विज्ञापन

पांच दिन की छुट्टियों के बाद बैंक खुलने पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को सभी बैंकों में काफी भीड़ रही। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तो इतनी ज्यादा भीड़ थी कि लोगों को धन जमा करने और निकासी करने में काफी इंतजार करना पड़ा।
भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं के आलवा पंजाब नेशनल बैंक, सेेंट्रल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, जिला सहाकारी बैंक, अर्बन कोआपरेटिव बैंक समेत सभी बैंकों में गुरुवार को काफी भीड़ रही। पांच दिन के अवकाश के दौरान अधिकतर बैंकों के एटीएम खाली हो गए थे। इसपर किसी तरह लोगों ने काम चलाया, लेकिन बैंक खुलते ही जमा निकासी के अलावा आरटीजीएस करने और बैंक ड्राफ्ट बनवाने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर कैश लोड होने के बाद ही एटीएम चल सके। इसके चलते शहर की सभी एटीएम पर काफी भीड़ रही। स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लोगों को लाइन में लगकर धन निकासी करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें