फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी क्षेत्र में जल्दी ही लगेंगे पांच बड़े हेल्थ कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी प्रबुद्घ सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन पर काम कर रही है। 2022 में प्रदेश के अंदर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। मुझे जो दायित्व पार्टी ने सौंपा है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोहिया भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जल्दी ही मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में पांच बड़े हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें लखनऊ के विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों की निशुल्क जांच कराकर मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि ज्ञान प्रकाश बाजपेयी दो बाद नगर पालिका अध्यक्ष रहे। विधानसभा चुनाव भी लड़े और बहुत कम वोटों से हार जीत हुई। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें