फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक के पास से साढ़े पांच किलो चरस, महिला से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Tue, 13 Jan 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने धनगढ़ी के एक होटल और राइस मिल पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक युवक के पास से करीब साढ़े पांच किलो चरस और एक महिला से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
विज्ञापन


कैलाली जिले के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर शाम धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड-4 चौराहा स्थित चितवन होटल में छापा मारा गया। यह कार्रवाई ड्रग्स नियंत्रण टोली महेन्द्रनगर और जिला पुलिस की नगर पुलिस टोली ने संयुक्त रूप से की। होटल के एक कमरे में ठहरे बझांग जिले के केदारस्यु गांव निवासी जलहरी बोहरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कमरे की तलाशी लेने पर 5 किलो 576 ग्राम चरस बरामद हुई।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी चरस की इस खेप को भारत तस्करी करने की फिराक में था। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने धनगढ़ी वार्ड-8 बुद्ध चौक स्थित गणेश राइस मिल पर छापा मारा। वहां से पुलिस ने 9 ग्राम 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक डिजिटल तराजू बरामद किया। पुलिस ने मिल की संचालिका लक्ष्मी चौधरी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें