फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डॉ. सारस्वत को विवेक भारती और पवन तूफान को विवेकश्री मानद उपाधि

Tue, 13 Jan 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित हुईं साहित्य क्षेत्र की प्रतिभाएं। संवाद - फोटो : आर्यनगर में लोहड़ी पर नृत्य करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में मनाई गई। समारोह में बाल साहित्य के प्रसिद्ध कवि डॉ. आरपी सारस्वत (सहारनपुर) को विवेक भारती की मानद उपाधि और झांसी के कवि पवन तूफान को विवेक श्री की मानद उपाधि दी गई। नीता निगम (लखनऊ) को भगिनी निवेदिता सम्मान और उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान सचिन शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अखिलेश निगम, समारोह अध्यक्ष डॉ. गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर सूरत, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू और आयोजक प्रधानाचार्य शशिबाला रावड़ा ने अंग वस्त्र, प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र से सम्मानित किया। संचालन संयोजक डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर श्रीकांत तिवारी, रामकुमार गुप्त, मधुकर शैदाई, ब्रजेश तिवारी, शशिकांत मिश्र, ऋतिक गुप्ता, मनोज मिश्र, केके शुक्ल, आलोक वाजपेई और अंजू कालिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें