फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया एप: शिक्षकों-छात्रों को बताएगा स्वस्थ रहने के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षक और छात्रों को शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए खेल मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम ने फिट इंडिया एप बनवाया है। इस एप से शरीर व दिमाग को कैसे स्वस्थ रखा जाए, इसकी विस्तृत जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों व छात्रों को फिट इंडिया एप डाउनलोड कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को निर्देशित किया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश जायसवाल ने बताया कि शरीर स्वस्थ रहने पर ही दिमाग भी तंदुरुस्त रहता है। इसलिए शरीर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। इसके लिए शारीरिक व्यायाम के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी जरूरी है। छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट एप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
एप से मिलेंगी ये जानकारियां
एप से डाइट प्लान, स्टेप काउंटर, उम्र अनुसार रोजाना आवश्यक कैलोरी मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, रोजाना कितना पानी पिएं आदि की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
फिट इंडिया मूवमेंट एप शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं तक को डाउनलोड करना है। इसके लिए डीआईओएस को निर्देशित कर दिया गया है कि वह एप सभी को अनिवार्य रूप से अपलोड करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ दिनेश कुमार जायसवाल, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें