फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में शुरू हुईं प्रथम सत्र की परीक्षाएं

Thu, 20 Aug 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परीक्षा देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से प्रथम सत्र की परीक्षाएं शुरू हो गईं। स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अंक दिए जाएंगे और जिन विषयों में अंक कम होंगे, उन बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय विद्यालयों में साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों के शैक्षिक स्तर के आकलन के लिए परीक्षाएं कराई जा रही हैं। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का मूल्यांकन होगा। कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा 50-50 प्रतिशत, कक्षा चार और पांच में लिखित 70 और मौखिक 30 प्रतिशत तथा कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा हुई।
प्रश्नपत्रों में अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए। 15 ब्लॉकों के बीईओ की भी जिम्मेदारी तय की गई थी। सुबह बीएसए से लेकर सभी बीईओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें