फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के बीच  कार्यक्रमों का समापन

Sat, 29 Oct 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समापन समारोह में पुरस्कृत हुए मेला के सहयोगी
विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर 14 अक्तूबर से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला का समापन 16वें दिन भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। सूरज ढलने के बाद शुरू हुई आतिशबाजी करीब चार घंटे तक चली। इस बीच रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रुपहली रोशनी से भर उठा। आतिशबाजों ने एक से बढ़कर एक शानदार आतिशबाजी पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। 
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने आतिशबाजी में करतब दिखाकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मोहम्मद शफी, मशरूम अली और मुशीर को पुरस्कृत किया। इसके बाद संचालक राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, मेला मीडिया प्रभारी राज किशोर पांडेय प्रहरी, मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मेला कोतवाली प्रभारी नेमिचंद्र गंगवार और कांस्टेबल संजय शर्मा को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

इनके अलावा आतिशबाजी कार्यक्रम के निर्णायक राज कुमार त्रिवेदी, अनिल शुक्ला और राजकिशोर पांडेय के साथ खरे मेला अधिकारी जितेंद्र सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर हरिवंश कुमार दीक्षित को प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साउंड सर्विस, न्यू सपना स्टूडिया, मेहरोत्रा टेंट हाउस भी सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका सदस्यों कुमुदेश शंकर शुक्ला, अनिल शुक्ला, मेलाध्यक्ष मुन्नी देवी, बबिता पाल, राम औतार, लक्ष्मी देवी, विक्रम गुप्ता, अनूप शुक्ला, नीलम रस्तोगी और पालिका कर्मचारियों उमाशंकर वर्मा, प्रह्लाद सिंह, देवाशीष मुखर्जी, नवीन चंद्र वैश्य, ब्रह्मानंद मिश्र, शमशाद हुसैन, मोहम्मद शमीम, कौशलेंद्र सिंह को भी ईओ ने पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने इस मौके पर 152 वर्ष पूरा करने वाले इस ऐतिहासिक मेले को प्रांतीय मेले का दर्जा दिलाने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सभी पालिका कर्मियों और सहयोगियों की सराहना करते हुए एक दिन के अवकाश की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर मेला दुकानदारों की मांग स्वीकार करते हुए दो दिन की बजाय चार दिन और विद्युत आपूर्ति जारी रखने का आश्वासन दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें