फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मांटेसरी के बच्चों ने  शहीदों के नाम जलाए दीप

Sat, 29 Oct 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सभी से किया दीये जलाने का आह्वान
विज्ञापन

 सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज ने इस बार की दीपावली को भारतीय सैनिकों को समर्पित करने का संकल्प किया। विद्यार्थियों और स्टाफ  ने दिवाली अवकाश से पहले इस संकल्प के साथ शहीदों के चित्रों के सामने दीये जलाए। साथ ही सभी को एक दीप सैनिकों के नाम जलाकर दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विद्यालय संचालक विशाल सेठ ने कहा कि अपने सम्मान की रक्षा हम देश के सैनिकों का आदर और देसी सामान खरीदकर कर सकते हैं। यदि हम अपने सैनिकों की शहादत को भूलते हैं और विदेशी सामान खरीदते हैं तो अपने साथ-साथ अपने देश का अपमान है। इस मौके पर हुई रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा-11 की छात्रा बलजीत कौर, गीतिका ने मेड इन चाइना को है सबक सिखाना, स्वदेशी वस्तुओं को है अपनाना स्लोगन से सजाकर तैयार किया तथा कक्षा-10 की छात्रा श्रेया ने जगमग दीप जलाकर तुमको शीश झुकाते हैं, रहो अमर हे वीर जवानों जलते दीप बताते हैं स्लोगन से सजाकर तैयार किया। प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने बच्चों को देश के सम्मान और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। विद्यालय की आलिया, तमकीन, श्रेया, सना, खुशी आदि छात्राओं ने किसी निरीह, असहाय, गरीब के घर को रोशन करने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। पहाड़पुर स्थित सरदार ईश्वर सिंह डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में दिवाली मनाई। इसमें मुस्लिम छात्राओं ने भी उत्साह से भाग लिया। उन्होंने दीये जलाकर शहीदों का नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कुलसुम बानो, शबनम, दरख्क्षा बानो, रीना देवी, सुनीता सहित तमाम छात्राएं और शिक्षक / शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें