फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी और लखहा अलीगंज में लगी आग से छह घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना धौरहरा और फूलबेहड़ के सिरसी और लखहा अलीगंज क्षेत्र में आग लगने से छह घर जल गए। इस दौरान घरों में रखी 78 हजार रुपये की नकदी, जेवर समेत तीन लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव टहारा के मजरा सिरसी निवासी नीरज के घर में रात को अचानक आग लग गई। घर वाले कुछ समझ पाते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के ही अरुण और विमल कुमार के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान आग लगने से घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, रुपये समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तहसीलदार अनिल यादव ने बताया की सभी पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सुंदरवल। चाय बनाते समय गांव लखहा अलीगंज निवासी खलील अली के घर में सोमवार शाम आठ बजे आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, आग ने पड़ोस के महबूब अली और निजामुद्दीन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखी लाखों रुपये की नकदी और जेवर के साथ ही घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे सुंदरवल चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव ने ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें