फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, चार घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के दतेली कला गांव में रविवार दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से चार घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन की टीम ने आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के दतेली कला गांव में रविवार की दोपहर जाकिर पुत्र साबिर के घर में खाना बनाते वक्त चूल्हे से चिंगारी निकलने से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते कि आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया और सकटू पुत्र मोहर्रम अली, महबूब पुत्र रोज अली व अजीम पुत्र गुलाब के घर आग की चपेट में आ गए। आग लगने से चारो घरों में काफी काफी नुकसान हुआ है।
बताते हैं कि सकटू की लड़की की शादी अगले माह होनी थी। शादी का सामान भी जलकर राख हो गया है। सब्जी व्यापारी अजीम के घर रखा कई क्विंटल आलू भी झुलस गया है। एक लकड़ी का खोखा भी जलकर खाक हो गया
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद्मप्रकाश और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय कानूनगो शैलेश अवस्थी व मढ़िया चौकी इंचार्ज अनुज कुमार शर्मा ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। सांसद रेखा वर्मा ने भी गांव पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बांधते हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें