फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फिर लगी आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल में अचानक आग लग गई। करीब दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैली आग से ग्राउंड फ्लोरा जलकर नष्ट हो गया। आग आबादी के निकट न पहुंच जाए इसको लेकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के जंगल में बृहस्पतिवार सवेरे नौ बजे अचानक आग लग गई। जंगल से धुआं उठता देख बूधरपुर, सोहनरा भूड़, पहाड़नगर आदि के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग कहीं जंगल से सटे खेतों में न पहुंच जाए इसको लेकर ग्रामीण जंगल से सटे खेतों में गेहूं की फसल देखने पहुंच गए। लोगों की सूचना के बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची मैलानी रेंज कर्मियों की टीम में शामिल रेंजर केपी सिंह, फॉरेस्टर आकाश खरवार, रामपाल यादव, पिंटू वॉचर आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद तरीके से आग पर काबू पाया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि जटपुरा बीट जंगल में लगी आग से करीब दो हेक्टेयर से अधिक ग्राउंड फ्लोरा जलकर नष्ट हो गया है। जंगल में आग फैलती इससे पहले वन कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जिससे आग आगे नहीं फैल सकी। आग पूरी तरह से बुझा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें