फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई कार बरामद, बदमाश नहीं लगा पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लूटने वाले बदमाश के कार छोड़ कर भाग जाने के मामले में पुलिस ने कार को बरामद कर कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को रामकोट थाने के बीहटगौड़ गांव के पास स्थित एक बैंक के पास से कार मिली है। उधर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोकेशन के आधार पर पुलिस लूटी गई कार का पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस मैगलगंज फिर शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने शहर की सीमाओं की नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की थी, जिसकी एसपी विजय ढुल और एएसपी अरुण सिंह मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस बीच बदमाश सीतापुर के रामकोट थाने के बीहट गौड़ गांव में एक बैंक के पास कार छोड़ कर भाग निकला।
बृहस्पतिवार की रात नौ बजे बदमाश ने एजेंसी मालिक को फोन कर कार सड़क पर छोड़ जाने की जानकारी दी। एजेंसी मालिक ने भी बेहटा के पास कार छोड़ जाने की जानकारी दी, बाद में पता चला कि बदमाश कार सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के तहत बीहटगौड़ गांव में एक बैंक के पास कार छोड़ गया था। घटना की जानकारी पर पुलिस ने तय जगह पहुंचकर कार को बरामद कर लिया और पुलिस लाइन ले आए। बताया गया कि कार अभी पुलिस लाइन में है और उसकी तकनीकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े
एजेंसी कर्मियों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे बदमाश शोरूम पहुंचा था। आधे घंटे बाद वह टेस्ट ड्राइव पर निकला और साथ बैठे कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए सड़क पर उतारकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस बीच पुलिस चेकिंग को चकमा देता हुआ वह सीतापुर के रामकोट तक पहुंच गया और वहां कार खड़ी कर भाग निकला। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाश और उसके साथी का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

एजेंसी मालिक अशोक अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर दी गई है, जिसमें बृहस्पतिवार को कार लूट की घटना का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें