फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पानी बहाने पर मारपीट, पिता और पुत्र जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर बाद घर में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी-डंडाें और हथियारों से जख्मी कर दिया। मारपीट में एक ही पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव अहिरी में शनिवार दोपहर बाद घर में पानी बहाने का गांव के ही अरविंद ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के बन्नू खां, शादाब खां और महताब खां ने धारदार हथियार से मारा-पीटा। इससे अरविंद और उसके पिता गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहजम सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव आलोक कुमार धीमान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें