धौरहरा। गांव अमेठी में घर के बाहर खेल रहे बच्चों में विवाद हो गया। इसमें दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रॉस केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव अमेठी निवासी गीता देवी पत्नी दीपू चौहान और कुशमा देवी पत्नी चुन्नीलाल के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बच्चों में विवाद हो गया। इसमें उलहना के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज फिर मारपीट शुरू हो गई। इससे गीता देवी और चुन्नीलाल को चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष की कुशमा देवी, मीरा देवी और मर्रादेवी जख्मी हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपी चुन्नूलाल, मलखे, मीरा देवी, चुन्नी देवी, दीपू चौहान, कोमल और जगमोहन के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद