फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में पानी काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पसगवां के ग्राम अजीतपुर में विवाद के दौरान बंदूके लिए लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पसगवां। थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा अजीतपुर में खेत में चल रहे पानी को काटने पर कहासुनी हो गई। मारपीट होते-होते एक पक्ष ने फायरिंग भी की। इससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्राम देहरा अजीतपुर निवासी रामनरेश और पड़ोस में रहने वाले सरदार पाल सिंह के मध्य खेत में पानी को लेकर विवाद था। पाल सिंह का खेत ऊंचाई पर है और रामनरेश का खेत नीचे है।
आरोप है कि जब पाल सिंह अपने खेत में खाद पानी लगाते तो रामनरेश अपने खेत में काट लेते, इससे उसका पानी और खाद रामनरेश के खेत में पहुंच जाती। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे इसे लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी बीच पाल सिंह के पक्ष के लोग आ गए और फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर मौजूद लोग भाग गए। हालांकि फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविन्द्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें