फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के सभी ब्लॉकों में प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र समूह की महिलाओं के लिए खुलवाए जा रहे हैं। योजना के तहत बीते दिनों सबसे पहले पलिया के गांव नौगवां की बाजार में हंसावती ने केंद्र खोला है। इस केंद्र के खुलने के बाद हंसावती अब सोलर दीदी के नाम से भी पुकारी जाने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक ब्लॉक में चार-चार प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र खोले जाने की योजना है। इन केंद्रों का संचालन समूह की महिलाएं ही करेंगी। योजना का मकसद है समूह की महिलाओं को और अधिक सक्षम बनाना, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। अपने परिवार का भरण पोषण करने के अलावा दूसरों को भी रोजगार मुहैया करा सकें।
बीत दिनों योजना के तहत जिले का पहला प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र पलिया के गांव नौगवां की बाजार में खुला है।
केंद्र की संचालिका गांव बेला टापर निवासी हंसावती हैं। हंसावती का कहना है कि केंद्र को खुले अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इस केंद्र ने उन्हें क्षेत्र में एक नई पहचान दी है। लोग उन्हें अब सोलर वाली दीदी के नाम से भी पुकारने लगे हैं। केंद्र को खोलने के लिए उन्होंने सोलर लैंप योजना के तहत ऋण लिया हुआ है। यहां बता दें कि हंसावती राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित राधा प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

500 से 700 रुपये तक हो जाती है आमदनी
इस प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र में हंसावती सोलर के सभी प्रोडक्ट जैसे सोलर लैंप, सोलर टॉर्च, सोलर लालटेन, सोलर होम लाइटिंग सिस्टम, सोलर पंखा की बिक्री करती हैं। साथ ही रिपेयरिंग का कार्य भी करती हैं, जिससे उनकी प्रतिदिन 500 से 700 रुपये आमदनी हो जाती है।
सभी ब्लॉकों में प्रेरणा उत्तम ऊर्जा केंद्र समूह की महिलाओं को खुलवाए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में चार-चार उत्तम ऊर्जा केंद्र खोले जाएंगे, जिसका संचालन समूह की महिलाएं करेंगी। इससे वह आत्मनिर्भर बनेंगी और उनके परिवार का भरण पोषण अच्छे हो सकेगा।
विज्ञापन

- अजय प्रताप सिंह, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें