फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला सिपाही ने युवक पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Tue, 09 Sep 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला थाने में तैनात एक सिपाही ने युवक पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। तहरीर में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही की पीईटी के लिए बनाए गए केंद्र पर सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन

महिला थाने में तैनात सिपाही शिवांगी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह सितंबर को उनकी परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। वह सीतापुर रोड स्थित पॉल इंटर नेशनल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया। वह अनियंत्रित हो गई। शिवांगी का कहना था कि वह गिरते-गिरते बचीं। इस बात का विरोध करने और युवक को रुक जाने की बात कही तो युवक ने महिला सिपाही के साथ अभद्रता की। महिला सिपाही के वीडियो बनाने पर युवक और आक्रोशित होकर धमकाने लगा। महिला सिपाही ने युवक का नाम दीपक मिश्रा बताया। कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें