फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिता ने सीने पर बैठकर दबाया गला... मां और बहन ने की मदद

विज्ञापन
बेटे की हत्या का आरोपी पिता राम नक्षत्र
विज्ञापन
मितौली/ लखीमपुर खीरी। ग्राम गनेशपुर में बेटे बिजेंद्र की हत्या पिता राम नक्षत्र ने अकले नहीं की थी। इसमें बिजेंद्र की मां और बहन भी शामिल थी। 16 अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या करने के बाद तीनों आरोपियों ने शव 24 घंटे घर में ही रखा। अगले दिन खेत लेजाकर शव जलाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मितौली पुलिस के अनुसार, हत्या करने के बाद शव जलाने तक तीनों ही आरोपी सामान्य तरीके से रहते रहे। घर में खाना बनाया और खाया। आसपास के लोगों से भी मिले, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल की रात शराब के नशे में बिजेंद्र ने आरोपी पिता राम नक्षत्र से जमीन में हिस्सा मांगा तो झगड़ा शुरू हो गया।
रामनक्षत्र भी नशे में था। बिजेंद्र अकेला था और दूसरी तरफ उसके पिता, मां और बहन। तीनों ने मारपीट कर बिजेंद्र को जमीन पर गिरा लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, रामनक्षत्र बेटे बिजेंद्र से इतना चिढ़ा हुआ था कि गला दबाने के दौरान वह उसके सीने पर भी बैठ गया। आरोपी मां-बहन ने बिजेंद्र को पकड़े रखा।
विज्ञापन

24 घंटे के बाद यानी 17 अप्रैल की रात तीनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और शव ठिलिया पर रखकर खेत में ले गए। वहां शव जला दिया। उस रात हड्डियां नहीं फेंकी। पेशेवर अपराधी की तरह हड्डियां बटोरकर 18 अप्रैल की रात गांव से दूर स्थित तालाब में फेंकी थीं। इसके बाद बिना किसी पछतावे के रोजमर्रा की दिनचर्या शुरू कर दी।
मितौली पुलिस के अनुसार बिजेंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी उसके पिता राम नक्षम, मां दुलारी देवी व बहन सोनी देवी से अलग-अलग पूछताछ की गई तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। मितौली पुलिस ने मंगलवार को हत्या के आरोपी पिता राम नक्षत्र, मां दुलारो देवी और बहन सोनी देवी को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

पहले से दर्ज हैं रामनक्षत्र पर कई मुकदमे
बेटे के हत्यारोपी रामनक्षत्र पर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा 1983 में मारपीट का दर्ज हुआ था। इसके बाद 1986 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। इसी तरह 1991 व 1995 में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब अपने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।

बेटे की हत्या का आरोपी पिता राम नक्षत्र

बेटे की हत्या का आरोपी पिता राम नक्षत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें