फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पलिया में पकड़ा गया ड्रग्स तस्कर अंकित।
विज्ञापन
पलियाकलां। पुलिस ने कवच सर्विंलांस सेल की टीम के साथ दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्मैक, भारतीय व नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। दोनों नेपाल में भी मोस्ट वांटेड हैं। नेपाल पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी की काफी समय से सूचना मिल रही थी। पुलिस और सर्विलांस टीम ने मंगलवार को अंकित माल्या उर्फ ड्रग्स किंग पुत्र सचिन गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार प्रथम व विक्की गुप्ता उर्फ विक्की नेपाली पुत्र बेचूलाल गुप्ता मोहल्ला सिंगहिया, थाना पलिया को गिरफ्तार किया है।
अंकित के पास से पुलिस ने 260 ग्राम नशीला पदार्थ, दो आईफोन, 16 हजार रुपये भारतीय और 19 हजार 300 नेपाली रुपये बरामद किए हैं। विक्की के पास से 130 ग्राम नशीला पदार्थ गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों पर पहले से भी एक-एक मुकदमा दर्ज था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों का चालान किया गया। दोनों आरोपी नेपाल में भी मोस्ट वांटेड हैं। दोनों की नेपाल के डीआईजी कार्यालय में फोटो भी चस्पा है।

पलिया में पकड़ा गया ड्रग्स तस्कर अंकित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें