फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैस लीक होने से लगी आग की चपेट में आए ससुर-बहू झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। क्षेत्र के गांव नारंग में मंगलवार सुबह सिलिंडर से गैस लीक होने से आग की चपेट में आकर ससुर और बहू झुलस गए। हादसे में एक बाइक, स्कूटी सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नारंग स्थित कीनाराम आश्रम के सामने रहने वाले हरिश्चंद्र की बहू पूजा पत्नी मन्नू सुबह बच्चों के लिए बरामदे में रखे गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। अचानक रेग्यूलेटर के पास से गैस लीक होने से बरामदे में आग लग गई। पूजा आग की चपेट में आ गई। यह देख पूजा का बेटा अपने दादा हरिश्चंद्र को बुलाने के लिए बाहर भागा। बहू को बचाने पहुंचे ससुर हरिश्चंद्र भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग से बरामदे में खड़ी स्कूटी, बाइक, चारपाई, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। हादसे में झुलसे ससुर, बहू को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें