फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महेवा गांव के भट्ठा श्रमिक की अंबेडकरनगर में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली के महेवा गांव से अंबेडकरनगर के भट्ठे पर मजदूरी करने गए श्रमिक की उसके साथी ने ही फावड़ा मारकर हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर अंबेडकरनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी कैसर अली (50) गांव के अन्य श्रमिकों के साथ कुछ माह पहले आंबेडकरनगर के थाना जहांगीरपुर के गांव रामनगर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। सोमवार शाम ईंटों की पथाई के लिए पानी की जरूरत पड़ने पर पंपिंग सेट चलाने को लेकर कैसर अली की साथी निजामुद्दीन से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गालीगलौज और मारपीट होने लगी।
कैसर अली के भतीजे आजाद ने बताया कि इसी बीच तैश में आकर निजामुद्दीन ने फावड़े से कैसर अली की गर्दन पर वार कर दिया। इससे कैसर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों की तहरीर पर अंबेडकरनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें