फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी को किसानों ने दिखाए काले झंडे

सार

संपूर्णानगर में किसान गोष्ठी को संबोधित करने पहली बार पहुंचे थे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री
 
विज्ञापन
महंगापुर के गदनियां चौराहे पर काले झंडे दिखाते किसान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय मिश्र बोले, कृषि कानूनों में काला क्या है यह कोई नहीं बता पा रहा
विज्ञापन

संपूर्णानगर और खजुरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कई जगह स्वागत

संपूर्णानगर/पलियाकलां। संपूर्णानगर क्षेत्र में प्रथम आगमन होने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को किसानों ने गदनियां चौराहे और महंगापुर गुरुद्वारा के पास काले झंडे दिखाए। इस दौरान कुछ स्थानों पर किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। किसानों को पुलिस ने समझाकर शांत कर दिया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी मंत्री बनने के बाद पहली बार संपूर्णानगर क्षेत्र में पहुंचे थे। संपूर्णानगर में किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि कुछ लोग किसानों को भड़का रहे हैं। किसानों के हित में लाए गए तीन कृषि कानूनों को काला कानून बताया जा रहा है, लेकिन तीन कृषि कानूनों में काला क्या है यह कोई भी नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन

विधायक रोमी साहनी ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है। गदनिया में किसानों ने काले झंडे दिखाए जो बहुत दुखदाई है, हम लोगों ने सब्र रखा। किसानों को समझाना चाहते थे, लेकिन उसके बाद भी भीड़ काफी बढ़ गई जो कि गलत है। बैनर फाडे़ गए पोस्टर फाड़े गए यह बिल्कुल गलत है।
उधर, केंद्रीय मंत्री ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लगातार विकास किया है, गुंडाराज को खत्म किया है। संपूर्णानगर को हम पिछड़ा क्षेत्र नहीं समझते हैं, पूरनपुर को जोड़ने वाले पुल के लिए भी सरकार लगातार प्रयासरत है। संपूर्णानगर को सीएचसी करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने गरीबों को बिजली, गैस चूल्हा व राशन निशुल्क वितरण किया है। विपक्ष के पास गिनाने को कुछ नहीं है केवल भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
पलियाकलां। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी गदनियां स्थित एसएसबी मुख्यालय पहुंचे तो पीलीभीत के डीआईजी हरिनंदन सिंह व एसएसबी कमानडेंट मुन्ना सिंह ने स्वागत किया। जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। राज्यमंत्री ने गदनियां स्थित केंद्रीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश ने स्कूल निरीक्षण के दौरान उनका स्वागत किया। इससे पहले गदनियां चौराहे व यहां से काफिला महंगापुर पहुंचने पर किसानों द्वारा विरोध में काफिले को काले झंडे दिखाए गए। एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ पलिया अभय प्रताप मल्ल, सीओ संजय नाथ तिवारी, एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने किसानों को समझाने का असफल प्रयास किया, लेकिन किसानों ने काले झंडे दिखाकर ही अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें