भाकियू ने की ब्याज सहित बकाया भुगतान की मांग
भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने से पहले यूनियन की बैठक विलोबी मैदान में स्थित गांधी स्टेडियम में हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा सर्वजीत सिंह ने की। बैठक में मांग की गई कि गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। गेहूं खरीद को सुचारू किया जाए। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली को तत्काल रोका जाए।
बैठक में बाबा सर्वजीत सिंह ने मांग की कि जिन परिवारों में महिलाएं नहीं है, खाद्य सुरक्षा के तहत उन परिवारों के भी राशनकार्ड जारी किए जाएं। सदर तहसील क्षेत्र के रुद्रपुर कलां में मरघट की जमीन से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। बाद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डीएम को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।