फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए मारामारी: लखीमपुर खीरी में अमीरनगर समिति पर सिर्फ 299 बोरी, लाइन में लगे 400 किसान

Tue, 19 Nov 2024 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में खाद की किल्लत से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। दिनभर लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
अमीरनगर समिति पर लगी किसानों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में अधिकांश सहकारी समितियों पर इस समय खाद उपलब्ध नहीं है। सबसे ज्यादा किल्लत डीएपी और एनपीके की है। जहां कहीं खाद है भी, वहां कम मात्रा में है, जिससे किसानों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति खमरिया में डीएपी को लेकर मारामारी मची रही। समिति के सचिव राज किशोर वर्मा ने किसानों का नाम लिखकर खाद वितरण करने में लगे रहे। 

विज्ञापन


यही हाल अमीरनगर साधन सहकारी समिति में दिखा, जहां केवल 299 बोरी एनपीके खाद उपलब्ध थी। मंगलवार को 400 किसानों की लाइन समिति पर लगी रही। 100 से अधिक किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि खेतों की जोताई हो चुकी है, लेकिन खाद न मिलने से बोवाई नहीं हो पाई है। अगर जल्द खाद नहीं मिली तो खेतों की नमी भी सूख जाएगी। देरी से बोवाई होने पर उपज पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें