दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल ने हाथियों के झुंड को मोहम्मदी रेंज से निकलकर दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी रेंज में पहुंचने की पुष्टि की है। मैलानी के प्रभारी रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी हाथियों से बचाव और फसलों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सावधानी बरतने की सलाह
डीएफओ संजय बिस्वाल ने गोला-खुटार हाइवे पर चौपहिया, दो पहिया वाहनों से आवागमन करने वालों से लोगों को आगाह किया है कि जंगली हाथियों की मौजूदगी के चलते वे खास सावधानी बरतें। यदि हाथी हाईवे पार कर रहे हो तो दूर रूककर उनके सड़क पार करने की प्रतिक्षा करें। नजदीक जाने, फोटो खींचने या वीडियो बनाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश न करें, ये खतरनाक हो सकता है।