गांव पकरिया में एसडीएम डा अवनीश कुमार ने निरीक्षण कर की किसानों से बातचीत । सोशल मीडिया
मोहम्मदी। क्षेत्र में नेटवर्क समस्या होने के कारण किसानों की फार्मर आईडी का पंजीकरण होने में दिक्कतें हो रहीं हैं। किसानों का पंजीकरण होने के बाद ही किसान सम्मान निधि खाते में आएगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर होने है इसमें अब एक दिन ही शेष बचा है, इसलिए कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है।
किसान अरुण सिंह, शिवकुमार सिंह और अमित का कहना है कि किसान अपना पंजीकरण कराने के लिए जनसेवा केंद्र और कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं। साइड नहीं खुलने की बात बताई जा रही है। पंजीकरण कराने की समय-सीमा बढ़ाई जाए। तीन दिन से साइड नहीं खुल रही है। एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार ने बताया कि साइड न खुलने से दिक्कत हो रही है। पंजीकरण कम हो रहें हैं। उन्होंने सोमवार को गांव रधौला और पकरिया में, फार्मर आईडी बनाने के लिए भेजी गई टीम का निरीक्षण किया। किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।