फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोमवती अमावस्या पर घाघरा नदी में स्नान करने गया युवक लापता

विज्ञापन
नदी में लापता युवक की तलाश करते गोताखोर। पुलिस
विज्ञापन
धौरहरा। सोमवती अमावस्या पर जालिम नगर पुल घाघरा नदी घाट पर स्नान करने गया युवक गहरे पानी में बहकर लापता गया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई है, लेकिन समाचार भेजे जाने तक युवक का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

खमरिया कोतवाली क्षेत्र के ऊंच गांव निवासी नंदलाल के 26 वर्षीय पुत्र शशिकांत मौर्य सोमवार सुबह सात बजे सोमवती अमावस्या के अवसर पर जालिम नगर पुल घाघरा नदी घाट पर नदी में डुबकी लगाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब तक पड़ोस में स्नान करने वाले कुछ समझ पाते युवक पानी में लापता हो चुका था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डलवाकर युवक की तलाश शुरू कराई, पर युवक का पता नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया नदी में डूबे युवक की तलाश नदी में जाल डाल कर की जा रही है। अब तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें