फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बी पैक्स कर्मचारियों पर किसान ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 26 May 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। डिमरौल निवासी किसान राजेश ने बी पैक्स समिति बिजुआ के एकाउंटेंट व आंकिक पर फर्जी तरीके से 1.38 लाख रुपये की वसूली के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले में अध्यक्ष से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद बी-पैक्स के दो कर्मचारी उनके घर आए। उन्होंने बताया कि समिति का कर्जा आपके पिता के नाम पर बकाया है। इसको तुरंत जमा करवाइए। उन्होंने असमर्थता जताई तो दोनों ने कहा कि हम लोग तुम्हारा किसान क्रेडिट कार्ड बनवा देंगे। इससे कर्जा भी उतर जाएगा और कुछ पैसे तुमको नकद भी मिल जाएंगे।
राजेश ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। दोनों ने किसान क्रेडिट कार्ड की रकम 1.98 लाख रुपये निकलवा ली। इसमें से 60,000 रुपये राजेश को दे दिए तथा शेष रकम के बारे में बताया कि तुम्हारे पिता के खाते में जमा कर दी है। नोड्यूज भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद समिति के अमीन जब राजेश के घर पहुंचे और बताया कि तुम्हारे पिता के नाम ऋण बकाया है तो उन्होंने समिति के अध्यक्ष राजीव मिश्रा को प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की। अध्यक्ष का कहना है कि समिति कर्मचारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान को न्याय दिलाया जाएगा।

समिति के सचिव बिपिन बिहारी वाजपेयी ने बताया कि अगर किसान का प्रार्थनापत्र मिलता है तो जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। सहायक खंड विकास अधिकारी सहकारिता श्यामलाल ने बताया कि सहकारी बैंक में रुपये किसानों के हाथ में दिए जाते हैं। विड्रॉल पर हस्ताक्षर भी करवाए जाते हैं। समिति में कर्ज जमा करना तथा रसीद लेना भी किसान की जिम्मेदारी है। बैंक से जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवाए जाएंगे। अगर किसान को रकम मिली है तो समिति के कर्मचारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें