मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव बुझारी निवासी छात्र कनक सिंह ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया है। लिखित परीक्षा के बाद अब छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। होनहार छात्र कनक सिंह के पिता पेस्टीसाइड की दुकान संचालित करते हैं। मां कल्पना सिंह दून पब्लिक स्कूल में अध्यापिका हैं। उन्होंने इस परीक्षा के लिए बच्चे की स्वयं तैयारी कराई। संवाद