कैच पकड़ने का प्रयास करता खिलाड़ी। आयोजक
फरधान। गांव के खेल मैदान पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में फरधान और बगहा गांव की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें फरधान ने बगहा की टीम को सात विकेट से हरा दिया। जितेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
नाइट टूर्नामेंट क्रिकेट टूर्नामेंट में सातवें दिन दिन फरधान और बगहा गांव की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें बगहा टीम के कप्तान विजयपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। बैटिंग करने उतरी बगहा की टीम 10 ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बगहा की टीम से सत्यम ने सबसे अधिक नौ रन बनाए।
फरधान टीम से जितेंद्र ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरधान टीम ने 46 रन के छोटे स्कोर को तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। साथ ही मैच जीत लिया। फरधान टीम से अतुल कुमार ने सर्वाधिक 18 रन बनाए।