गौरीफंटा सीमा पर चेकिंग करते जवान। संवाद
गौरीफंटा। गंगा दशहरा पर नेपाल के धनगढ़ी उप महानगर पालिका में स्थित बेहड़ा बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लोग पहचान पत्र व आधार कार्ड के साथ आएं। अन्यथा की स्थिति में उनको लौटा दिया जाएगा।
गंगा दशहरा पर धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड 16 में स्थित प्रसिद्ध बेहड़ा बाबा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जाती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से गौरीफंटा-धनगढी सीमा पर इन दिनों काफी सख्ती बरती जा रही है। बगैर पहचान पत्र के जाने पर सीमा पर तैनात एसएसबी व नेपाल एपीएफ वापस लौटा रही है। साथ ही गौरीफंटा में सीमा पर तैनात एसएसबी द्वारा नेपाल आने जाने वाले सभी वाहनों की इंट्री की जा रही है।
उधर, सीमा पर स्थित बीओपी नेपाल एपीएफ, उसके बाद नेपाल कैलाली व कंचनपुर जिला पुलिस, उसके बाद कुछ ही दूरी पुल पर त्रिनगर पुलिस, पुल पार करते ही कस्टम व नेपाल एपीएफ, ट्रैफिक पुलिस और सेमल पोस्ट पर एपीएफ द्वारा चेकिंग कर पहचान पत्र व प्रपत्र देखने के बाद ही जाने दिया जा रहा है।