फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक की मौत पर भड़के परिजन, दतेली कलां में लगाया जाम

Sat, 25 Oct 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मार्ग पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मितौली। दतेली कलां गांव में सुहेल का शव पहुंचते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शनिवार को पिपरझला–हरगांव मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि सुहेल को प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दतेली कलां गांव में हरजलिया बाबा के स्थान पर पीपल के पेड़ से 20 वर्षीय सुहेल पुत्र मुन्ना का शव फंदे से लटकता मिला था। वह अपने घर से एक दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों ने पास गांव के एक व्यक्ति सहित तीन लोगों पर धमकी देने व हत्या किए जाने का आरोप लगा था। पोस्टमॉर्टम होकर शनिवार को शव लाया गया तो आक्रोशित परिजनों ने हरगांव-पिपरझला मार्ग पर शव रख मार्ग जाम कर दिया।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर व मढि़या चौकी प्रभारी लल्लन सिंह मय फोर्स के मौके पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सुहेल की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें