फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur kheri: नैनीताल में युवक की मौत, लखीमपुर में हंगामा, दो घंटे हाईवे पर लगा रहा जाम; जानिए पूरा मामला

Thu, 25 Apr 2024 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला युवक नैनीताल के एक होटल में काम करता था। वहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ। जानकारी मिलने पर परिजन वहां से उसका शव लेकर गांव आए। परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह उसका शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली के गांव बन्नी से करीब एक माह पूर्व उत्तराखंड के नैनीताल में मजदूरी करने गए राजेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह वहां एक होटल में काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव होटल के नजदीक गटर से बरामद हुआ था। जानकारी मिलने पर बुधवार को परिजन शव लेकर घर ले आ गए। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे परिजनों ने बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों के साथ शहर से आठ किलोमीटर दूर लखीमपुर-पलिया हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी सुषमा ने राजेश को साथ लेकर जाने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया। राजेश के साथ नैनीताल जाने वाला युवक आठ दिन पहले ही घर आ गया था। परिजनों ने उससे पूछा तो उसने कह दिया कि राजेश पहले ही गांव के लिए वहां से आ गया था। उसकी बात पर परिजनों को शक है। परिजनों ने उसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कोतवाली सदर में शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर शव रख जाम लगा दिया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाया। कार्रवाई के आश्वासन पर सुबह 9.15 बजे परिजनों ने शव हटाकर जाम खोल दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई थी। भीषण गर्मी में राहगीर भी परेशान दिखे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें