फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा, कड़ी चेतावनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां मिलीं। उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एमओआईसी से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर डीएम अचानक सीएचसी पहुंचीं। निरीक्षण की शुरुआत प्रसव कक्ष से की। गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की और एमओआईसी डॉ. गणेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
डीएम ने अस्पताल परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का भी जायजा लिया। निर्देश दिए कि सभी उपकरणों की कार्यक्षमता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि आपात स्थिति में कोई जोखिम न हो।
विज्ञापन

डेंटल रूम में वाॅश बेसिन में गंदगी, पुरुष शौचालय की दुर्दशा और महिला शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने इसे मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बताया और एमओआईसी को सख्त चेतावनी दी।


रसोई और औषधि भंडार की भी जांच

निरीक्षण के दौरान डीएम रसोईघर पहुंचीं और मरीजों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता व वितरण की प्रक्रिया का आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि खाना साफ-सुथरे तरीके से परोसा जाए और मेन्यू के अनुसार ही हो। औषधि भंडार में रखी दवाओं की उपलब्धता और रिकॉर्ड का भी निरीक्षण कर स्टॉक की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा।

डीएम ने अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने स्टाफ की कमी से जुड़े विवरण शासन को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक संसाधनों की पूर्ति समय पर हो सके। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



तीमारदारों से भी किया संवाद
डीएम ने इलाज की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार के संबंध में भी जानकारी ली। मरीजों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें