फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएचई और परीक्षकों ने ग्रहण किया कार्यभार

Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू 
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हो गया। बुधवार को दोनों विद्यालयों में उप प्रधान परीक्षकों (डीएचई) और परीक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 49 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी कर दिया गया है। अभी तक सभी परीक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 562 परीक्षकों के सापेक्ष 350 परीक्षकों और 40 उप प्रधान परीक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया। यहां शाम तक परीक्षकों के आने का सिलसिला जारी रहा। इसलिए पहले दिन मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 523 परीक्षकों के सापेक्ष 227 परीक्षकों और 23 उप प्रधान परीक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को ही हिंदी की 28 और गणित की 21उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी गई लेकिन दोनों विद्यालयों में विधिवत मूल्यांकन कार्य गुरुवार से शुरू हो पाएगा। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मूूल्यांकन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अब तक दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग 40 प्रतिशत परीक्षकों ने कार्यभार नहीं ग्रहण किया है। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि गुरुवार तक सभी परीक्षक आ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें