फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में उत्सव मनाकर बांटे परीक्षाफल 

Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
प‌रिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कहीं दिखा उत्साह तो कहीं दिखी रस्म अदायगी
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शिक्षण सत्र से पहले बुधवार को विद्यालयों में उत्सव मनाकर परीक्षाफल बांटे। इस दौरान हलुआ पूड़ी बांटने का भी आदेश था, लेकिन इसमें रस्म अदायगी होकर कार्यक्रम मना लिया गया, जबकि कहीं-कहीं बच्चों और अभिभावकों में उत्साह नजर आया। इस मौके पर विद्यालयों को भव्य रूप से सजाया गया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को सर्व शिक्षा अभियान के लिए जागरूक भी किया।
शहर के प्राथमिक विद्यालय सदर और उच्च प्राथमिक में स्कूल चलो अभियान एवं विद्यालय उत्सव मनाया गया। यहां बच्चों को परीक्षाफल वितरण किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप बेसिक शिक्षा अधिकारी मंजुला गुप्ता ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा, सलेमपुर कोन आदि स्कूलों में भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीएसए डा.ओपी राय ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसके अलावा डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर और आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों में परीक्षाफल वितरण किया गया।
विज्ञापन

धौरहरा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अंकपत्र वितरित कर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मोहम्मदी। ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालयों में आज विद्यालय उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मितौली। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मितौली और बेहजम के कई विद्यालयों में जाकर वार्षिक परीक्षाफल का वितरण कराया। 
निघासन। ब्लाक क्षेत्र के 186 प्राथमिक तथा 69 उच्च प्राथमिक स्कूलों में परीक्षाफल वितरित किया गया। कस्बे के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्कूल में एसडीएम लवकुमार और खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
पलियाकलां। परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय उत्सव का आयोजन किया गया परीक्षाफल वितरण और मेधावियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई।
बांकेगंज। बीईओ विनोद गौतम के निर्देशन में बा स्कूल बोझिया सहित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षाफल वितरण के बाद बच्चों को दूध और हलवा खिलाया गया।
विज्ञापन

फरधान। ब्लाक बेहजम क्षेत्र में खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में विद्यालय उत्सव मनाया गया।
बेलरायां। ग्राम हरबक्शाह पुरवा के प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
ममरी। ब्लाक कुंभी गोला क्षेत्र में आने वाले परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को परीक्षाफल वितरण प्रवेश उत्सव के रूप में समारोह मनाया। 
अजान। विकास खंड कुंभी के अजान सहित क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में विभागीय अधिकारियों की देखरेख में परीक्षाफल वितरण के साथ दूध और हलवा दिया गया। उधर कुंभी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मूूड़ा अस्सी में राज्य सभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी यूके सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षाफल वितरित किया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी बच्चों को सांसद ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यहां भी बांटे गए परीक्षाफल
तिकुनियां, भीखमपुर, मैलानी, अमीरनगर, बरवर और भीखमपुर के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षाफल बांटे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें