फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने सेना दिवस पर हमीद के शौर्य को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना दिवस मनाते हुए वीर अब्दुल हमीद के शौर्य को नमन किया। नगर के वीर अब्दुल हमीद मार्केट स्थित स्मारक पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में भारतीय सेना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। सेना दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त विंग कमांडर बीवी जयचंद एवं प्रेम कुमार ने अपने सेना कार्यकाल के अनुभव को साझा किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक अनिल कुमार गुप्ता गजेंद्र प्रसाद, विनोद वर्मा, मिथिलेश अवस्थी, राकेश कुमार, राम हरीश मिश्र, कुतुबुद्दीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें