भीखमपुर। शटडाउन लेने के बाद हरीनगर फीडर के गांव लालपुर के पास बिजली पोल पर कार्य कर रहे कर्मी को करंट लग गया। इसके बाद उसे लखीमपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैदराबाद के गांव ढकिया निवासी विपुल कुमार (30) तीन सालों से विद्युत निगम के उपकेंद्र सिकंदराबाद के हरीनगर फीडर पर कार्य करता है। विपुल के मुताबिक, सुबह 8 बजे के बाद कस्ता भीखमपुर मार्ग के गांव लालपुर के पास 11 हजार लाइन ठीक कर रहा था। उसी समय लाइन में करंट आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने इलाज के लिए उसे लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद