लखीमपुर खीरी। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र के अलावा रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने का फैसला लिया तो खीरी जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला शिक्षक हित में लाभकारी सिद्ध होगा।
बताते चलें कि जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 1973 प्राथमिक स्कूल, 406 उच्च प्राथमिक स्कूल, 727 संविलियन विद्यालय के अलावा 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में 8892 शिक्षकों की नियुक्ति है, जबकि 3228 शिक्षामित्र स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।
शिक्षण कार्य बेहतर हो, इसके लिए 875 अनुदेशकों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत किया।
=======
योगी सरकार का यह फैसला बहुत ही अच्छा है। इससे काफी खुशी हुई। हम सबको इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल, सरकार शिक्षक हित में काम कर रही है।
प्रिया श्रीवास्तव, शिक्षिका
=====
अनुदेशक संघ लंबे समय से इसकी मांग करता आ रहा है, लेकिन इस बार यह योगी सरकार ने यह फैसला लिया है, जो कबील- ए-तारीफ है।
कृष्णा त्रिपाठी, अनुदेशक
=====
अभी तक सरकार ने शिक्षकों को इस सुविधा से वंचित रखा था, लेकिन आज के दिन यह फैसला अच्छा किया है। आज पूरा शिक्षक समाज खुश है।
संजय मिश्रा, शिक्षक
=====
मुझे अभी इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई है, लेकिन अगर शिक्षकों को कैशलेस सुविधा देने का फैसला सरकार ने लिया है तो यह बहुत ही अच्छा है। मैं इस फैसले का दिल से स्वागत करती हूं।
संगम वर्मा, शिक्षिका
कृष्णा त्रिपाठी
कृष्णा त्रिपाठी
कृष्णा त्रिपाठी